रिक्रूट आरक्षियों से एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय का संवाद, बेहतर पुलिसिंग के दिए मंत्र

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर पुलिसिंग के गुर सिखाए।
इस दौरान एसपी ने आरक्षियों की प्रशिक्षण प्रगति, शारीरिक व मानसिक तैयारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आरक्षियों से खुलकर बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं और अनुभवों को भी सुना।
एसपी ने कहा कि एक अच्छा पुलिसकर्मी बनने के लिए सेवा भावना, ईमानदारी और सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने आरक्षियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने आचरण और कार्यशैली से पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि बनाएं।
उन्होंने यह भी बताया कि रिक्रूट आरक्षी पुलिस बल की मजबूत नींव होते हैं और उनकी सही ट्रेनिंग से ही कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सकता है।
संदेश:
“जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करें, तभी एक आदर्श पुलिसकर्मी बन पाएंगे।”

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें