पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्द युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान।

कालपी (जालौन) पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवीपुर निवासी शिवम पुत्र राजेन्द्र यादव की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही पति पत्नी मे अनबन शुरू हो गई थी जिसके चलते वह मायके से नही आ रही थी युवक ने कई बार कोशिश भी की लेकिन उसने आने से साफ इनकार कर दिया था जिससे वह आहत था और शनिवार रात भी उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की थी लेकिन उसने ऐसी बात कह दी जो वह सह न सका और गांव के पास से निकली रेलवे लाईन के किलोमीटर संख्या 1270 के खम्भा नम्बर 29 के पास उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस के मुताबिक युवक के परिजन अगर शिकायत करेगें तो जांच की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें