जीएसटी चोरी मामलों की जांच को लेकर पुलिस का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कानपुर देहात। रिजर्व पुलिस लाइन्स में जीएसटी चोरी से जुड़े मामलों की विवेचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें अभियोजन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण में विवेचकों को गिरफ्तारी मेमो, व्यक्तिगत मेमो और जमानत प्रार्थना पत्रों के मानक प्रारूपों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उच्च न्यायालय इलाहाबाद को भेजे जाने वाले अभिलेखों और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जीएसटी से जुड़े आर्थिक अपराधों की जांच, साक्ष्य संकलन और न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतीकरण की तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से विवेचकों को प्रशिक्षित किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारी और विवेचक मौजूद रहे। पुलिस विभाग का मानना है कि इस पहल से जीएसटी चोरी के मामलों में जांच और भी सटीक व प्रभावी हो

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें