शराब ठेके में लाखों की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की गई अंग्रेजी शराब, बियर, डीवीआर, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो कारें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार 3/4 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोरों ने ठेके का शटर तोड़कर शराब और बियर की बड़ी खेप चोरी कर ली थी। इस संबंध में ठेका प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवली व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर केसरी निवादा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान दो कारों में सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों वाहनों से कुल 4 बोतल, 61 हाफ, 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब और 48 कैन बियर बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगे डीवीआर और एलईडी को तोड़कर नहर में फेंकने की बात भी कबूली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर क्षतिग्रस्त डीवीआर व एलईडी भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है तथा फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें