कानपुर देहात के राजपुर में पिछले तीन दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश ने किसानों कि चिंता बढ़ा दी है इस बारिश के कारण खेतो में कटी पडी और खड़ी दोनों तरह की फसलों को भारी नुकसान हुआ है मंगलवार देर रात हुई तेज़ हवाओं और बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें गिर गई है कई जगह फसलें हवा में उड़ गई जबकि कुछ किसानों ने गेहूं की गठने बांधकर सुरक्षित करने का प्रयास किया खेतों में पानी भर जाने के कारण किसान फसल को बचाने के लिए गठनो को पलट रहे हैं जिला प्रशासन ने बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तहसील प्रशासन को तत्काल स्थानीय निरिक्षण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं तहसील प्रशासन की टीम खेतो मे जाकर फसलों के नुकसान का जायजा ले रही है ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सकें सिकंदरा के एसडीएम प्रदुमन कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपालों को नुकसान का आकलन करने के लिए खेतों में भेजा गया है उनकी रिपोर्ट जल्द ही शासन स्तर पर भेजी जाएगी











