कालपी जालौन मिशन कर्मयुग अभियान के तहत 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक तहसील के समस्त ग्रामों में संबंधित लेखपाल सिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री कार्य को अंजाम दिया जाएगा तहसीलदार अभिनव तिवारी ने अवगत कराया कि मिशन कर्मयुग अभियान के तहत एवं शासन सप्ताह पर राजस्व निरीक्षक लेखपाल संग्रह अमीन एवं कर्मचारी समेत लोग तहसील कालपी में महा अभियान चलाकर 6 अप्रैल से 15 अप्रैल वर्ष 2026 तक शिविर लगाकर जिन किसानो की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है तो इन तिथियां से समस्त ग्रामों में कर्मचारियों के द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में जाकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराये जिन कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी ऐसे कृषक सरकार से मिलने वाली योजनाओं से वंचित होंगे जिनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है वह ऐसे सुनहरे अवसर पर तथा महा अभियान में सम्मिलित होकर शिविर में मौजूद कर्मचारियों से फार्मर रजिस्ट्री करा कर पात्र कृषक योजनाओं का सत प्रतिशत लाभ अवश्य प्राप्त करें।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












