मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को, कलेक्ट्रेट उरई में अहम बैठक

उरई अपर जिलाधिकारी(वि०एवं रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिलाध्यक्ष मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल-आम आदमी पार्टी/बहुजन समाज पार्टी/भारतीय जनता पार्टी/कम्यूनिष्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्कसिस्ट)/ इंडियन नेशनल कॉग्रेस/नेशनल पीपुल्स पार्टी, जालौन,जिलाध्यक्ष मान्यता प्राप्त राज्यीय दल- समाजवादी पार्टी एवं अपना दल (सोनेलाल) जालौन को अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अन्तिम प्रकाशन के संबंध में बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र दिनांक 06 फरवरी, 2026 के साथ संलग्न भारत निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 05 फरवरी, 2026 का संदर्भ करने का कष्ट करें।उक्त पत्र के माध्यम से  आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों के अन्तिम प्रकाशन की तिथि 10.04.2026 को किया जाना है। अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों को राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 10.04.2026 (शुक्रवार) पूर्वाह्न 11.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, उरई में बैठक आयोजित की गई है।अतः अनुरोध है कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 10.04.2026 (शुक्रवार) पूर्वाह्न 11.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, उरई में आयोजित बैठक में समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें