कालपी रेलवे स्टेशन पर ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान

 

जीआरपी ने छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कालपी (जालौन)। बुधवार को रेलवे स्टेशन कालपी के प्लेटफार्म पर जीआरपी चौकी कालपी द्वारा मुख्यमंत्री के ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान राजकीय आईटीआई कालपी की महिला प्रशिक्षार्थियों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी संजना सिंह के नेतृत्व में महिला प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जागरूकता पम्पलेट वितरित कर स्टेशन परिसर में जगह-जगह चस्पा भी किए गए। छात्राओं को रेलवे हेल्पलाइन 139, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की उपयोगिता से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त जहरखुरानी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के लिए भी विशेष रूप से जागरूक किया गया।
इस मौके पर राजकीय आईटीआई कालपी के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला, अध्यापक कल्याण सिंह, मीरा यादव एवं  रेखा कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जीआरपी चौकी कालपी स्टाफ के रूप में चौकी प्रभारी संजना सिंह, मुख्य आरक्षी सुशील सिंह, मेहरबान सिंह, सुनील कुमार एवं आरक्षी आशीष कुमार आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

आर०एन० शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें