ओलावृष्टि और बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों को 72 घंटे में सूचना देने के निर्देश

उरई । उप कृषि निदेशक ने बताया कि दिनांक 03 अप्रैल 2026 से  अत्यधिक वर्षा एवं कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। जिन किसान भाईयों की बीमित फसलों को हानि हुई है, वह किसान भाई अपनी फसल क्षति की सूचना 72 घण्टे के अन्दर व्यक्तिगत दावा भारत सरकार के टोल फ्री नम्बर 14447 पर उपलब्ध करा दें। जिससे वास्तविक फसल क्षति का सर्वे एवं आंकलन कराकर फसल की क्षतिपूर्ति हेतु नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण की जा सके। कृषक बन्धु टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क करते समय आधार नंबर या बीमा पॉलिसी भी साथ रखे, जिससे फसल क्षति का उल्लेख दर्ज किया जा सके।
जनपद के समस्त विकासखण्डों पर बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि कार्यरत हैं जिनसे टोल फ्री नम्बर में सूचना दर्ज कराने में सहायता ली जा सकती है, विवरण निम्नानुसार है। उन्होंने बताया कि बीमा कम्पनी के कर्मचारी का नाम पवन सिंह पदनाम जिला प्रबन्धक मो०नं०- 8976965889,  आशुतोष मिश्रा ब्लॉक कॉर्डिनेटर विकास खण्ड डकोर मो०नं०- 8707081757,  नारायण पाल ब्लॉक कॉर्डिनेटर विकास खण्ड जालौन/कुठौंद मो०नं०- 9301264553, वीरपाल ब्लॉक कॉर्डिनेटर विकास खण्ड कोंच/नदीगांव मो०नं०- 6394334866,  लव कुमार ब्लॉक कॉर्डिनेटर विकास खण्ड महेवा/कदौरा मो०नं०- 8317071855,  विजय द्विवेदी ब्लॉक कॉर्डिनेटर माधौगढ़/रामपुरा मो०नं०- 9984770747 है। टोल फ्री नंबर- 14447 है।
जनपद स्तर पर राजस्व कर्मचारी / कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी एवं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि की संयुक्त सर्वे टीम गठित कर सर्वे कराया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें