उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने देव नारायण द्विवेदी, एसपी ने लगाए स्टार

कानपुर देहात। पुलिस विभाग में पदोन्नति का सम्मानजनक क्षण उस समय देखने को मिला जब उपनिरीक्षक देव नारायण द्विवेदी को निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने उनके कंधों पर नए पद के स्टार लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
ज्येष्ठता के आधार पर देव नारायण द्विवेदी को निरीक्षक पद के लिए उपयुक्त पाए जाने के बाद पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन उपरांत उन्हें उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही पदोन्नति दी गई। वह वाचक कार्यालय पुलिस अधीक्षक में तैनात थे।
पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने नए दायित्वों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नव-प्रोन्नत निरीक्षक को शुभकामनाएं दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें