कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और दर्जनों लोगों पर कानूनी कार्रवाई की।
थाना अकबरपुर पुलिस ने परिवाद संख्या 27914/2025 धारा 323/504 भादवि के तहत वारण्टी अभियुक्त सुरेश पुत्र राम सजीवन निवासी माती किशनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की। वहीं थाना रनियां पुलिस ने मु0अ0सं0 61/2026 के अंतर्गत गंभीर धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त असीन उर्फ अहीद पुत्र निषाद निवासी चिटिकपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
इसके अलावा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए कुल 20 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया। विभिन्न थानों में की गई कार्रवाई के अनुसार अकबरपुर से 1, रूरा से 2, गजनेर से 2, भोगनीपुर से 3, मूसानगर से 1, सट्टी से 1, राजपुर से 2, डेरापुर से 4, बरौर से 1 तथा रसूलाबाद से 3 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।












