जिला कांग्रेस सेवा दल का कार्यक्रम हुआ संपन्न शुभम द्विवेदी बने उपाध्यक्ष

जिला कांग्रेस सेवा दल का कार्यक्रम संपन्न शुभम द्विवेदी बने उपाध्यक्ष

 

 

रसूलाबाद कानपुर देहात। ग्राम नारखुर्द में जिला कांग्रेस सेवा दल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शुभम द्विवेदी को जिला सेवा दल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री छोटेलाल शास्त्री ने ध्वजारोहण कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश दुबे टंडन और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट शक्ति पांडे उपस्थित रहे।

जिला सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने संगठन के कार्यों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने आए हुए अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पूर्व पीसीसी सदस्य चरण सिंह यादव कांग्रेस व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष आनंद बाबू द्विवेदी एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार पांडे सलोने पाठक सतीश दीक्षित शुक्ला राकेश शुक्ला सतीश मिश्रा धर्मेंद्र वाजपेई नीरज पांडे प्रमोद मिश्रा सोनू खान शाहवान आलम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित

अनुराग वाजपेई

संवाददाता रसूलाबाद

जनसंदेश 24

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें