डीएम ने संबंधित शिकायतों के जिम्मेदारों को फटकार लगाकर समय से शिकायतों का निस्तारण करें- राजेश कुमार पांडे

पुलिस से संबंधित शिकायतों को संबंधित थाना प्रभारी समय से निस्तारण करें- नवागंतुक पुलिस अधीक्षक

कालपी जालौन डीएम एसपी की अध्यक्षता एवं अधिकारियों कर्मचारी की मौजूदगी में संपूर्ण दिवस का आयोजन किया गया वही 69 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में 17 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण दिवस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने फरियादियों की शिकायत सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई तथा कई अधिकारियों पर नाराज़गी जाहिर की उन्होंने कहा कि जो फरियादियों ने शिकायत आज प्रस्तुत की है शिकायतों से संबंधित जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों को समय से निस्तारण करें शिकायतों के निस्तारण में जरा सी हीला हवाली की ऐसे अधिकारी को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तहसील सर्कल समस्त प्रभारियों को कडे शब्दों में कहां कि संबंधित थाना से फरियादियों की आने वाली शिकायतों को समय से निस्तारण कर जाच आख्या सहित तहसील की पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रभारी ने अनदेखी की तो ऐसे प्रभारी की खैर नहीं होगी दिवस समापन के उपरांत डीएम ने मंडी का औचक निरीक्षण कर मौजूद केंद्र प्रभारियों को आने वाले किसानों का नियम अनुसार गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए मौके में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह परियोजना अधिकारी अखिलेश तिवारी उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह तहसीलदार अभिनव तिवारी सीओ अवधेश कुमार सिंह पालिका अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल विद्युत अधिशाषी अभियंता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश जिला विद्यालय निरीक्ष राजकुमार पंडित आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो जिलाधिकारी एचपी दिवस पर फरियादियों की शिकायत सुनते हुए।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें