महिला सुरक्षा को लेकर सख्त पुलिस अधीक्षक, वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

कानपुर देहात  मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जिला अस्पताल अकबरपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने केंद्र में मौजूद कमरों, शौचालय, रसोईघर और पीने के पानी की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों से बातचीत की और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और रिकॉर्डिंग व्यवस्था की भी जांच की गई।
निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केंद्र में रहने वाली महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही नियमित सफाई, पर्याप्त रोशनी, पौष्टिक भोजन और गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें