
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने आज पुलिस कार्यालय परिसर में रिक्त भूमि पर प्रस्तावित स्टोर, कन्ट्रोल रूम, आईजीआरएस सेल, डीसीआरबी सेल, महिला सेल तथा कान्फ्रेंस रूम आदि के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रस्तावित निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण, समयबद्ध एवं पुलिस की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप हो। इस निर्माण से कानपुर देहात की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होगी।
नये कन्ट्रोल रूम से आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, महिला सेल के विस्तार से महिलाओं से सम्बन्धित मामलों में बेहतर सुविधा एवं संवेदनशीलता सुनिश्चित होगी तथा कान्फ्रेंस रूम से प्रशिक्षण एवं समन्वय कार्यों में नई ऊर्जा मिलेगी।










