मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाओं से हजारों बच्चों को मिला सहारा, डीएम के निर्देशन में प्रभावी क्रियान्वयन

 

आर्थिक सहायता से बच्चों के भविष्य को मिल रही नई दिशा, पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रही योजनाओं की रोशनी

जालौन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जालौन में जरूरतमंद बच्चों को निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत 50 बच्चों को कुल 12,12,000 रुपए की धनराशि प्रदान की गई, जिससे कोविड प्रभावित परिवारों के बच्चों को आर्थिक संबल मिला। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत 1121 बच्चों को 1,50,57,500 रुपए की सहायता राशि दी गई, जिससे उनकी शिक्षा, भरण-पोषण एवं अन्य आवश्यक जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित हो रही है। इसके अतिरिक्त स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत अब तक 228 बच्चों को जिलाधिकारी स्तर से स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिनमें से 53 बच्चों को ₹12,72,000 की धनराशि वितरित की गई है। यह योजना विशेष रूप से ऐसे बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रही है, जिन्हें पारिवारिक या सामाजिक कारणों से अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है।जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र बच्चा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता के अनुसार अधिक से अधिक बच्चों का चयन कर योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिभावकों एवं आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई पात्र बच्चा है, तो उसे इन योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य का अवसर मिल सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें