जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में औद्योगिक विकास, स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति और व्यापारिक समस्याओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लम्बित आवेदनों का निस्तारण करने और युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री शिक्षुता, प्रोत्साहन योजना, दुग्ध विकास नीति आदि की समीक्षा की गई।











