कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क अवरोधों को हटाने, सुरक्षा संकेतकों की स्थापना, ब्लैक स्पॉट सुधार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण हटाने, अवैध टैक्सी स्टैंड और बस स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई करने, और सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।










