कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई की।
थाना अकबरपुर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिन पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। थाना डेरापुर पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जो वांछित था। थाना गजनेर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जो महिलाओं से अश्लील हरकतें कर रहे थे। थाना शिवली पुलिस ने 1 अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना भोगनीपुर पुलिस ने 1 अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने 16 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की।










