अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कोरबा खुर्द में में रास्ता की टूटी पड़ी पुलिया

कोरवा खुर्द कई महीनों से पुलिया टूटी सड़क में गड्ढों में भरा पानी ग्रामवासियों में रोष।।।

कानपुर देहात – अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोरवा खुर्द में मुख्यमार्ग जो में रास्ता है उस रास्ते की नाली की पुलिया ओर नाली भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुकी है ग्रामवासी व राहगीरो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।। लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि का ध्यान इस और नहीं जा रहा है।। जिसको लेकर ग्रामवासियों में रोष भी हैं।। ग्राम वासियों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मौजूदा प्रधान से कई बार बताया गया लेकिन इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया।। ग्रामवासियों का कहना अगर शीघ्र ही पुलिया नाली ओर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वह जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे।।ग्रामवासियों ने बताया यह रास्ता कोरवा खुर्द होते हुए नहोली, जिंदौरा,बिरसिंहपुर, लेवामऊ, क़ुरारी,समेत दर्जनों ग्रामों को है जो वरिष्ठ समाजसेवी मान्यता प्राप्त पत्रकार राघव अग्निहोत्री और डॉ राशिद के मकान के बीच में एक पुलिया पड़ती है वह पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त है और गाड़ियां तक नहीं निकल पा रही है जनपद कानपुर देहात के जिला अधिकारी से ग्राम वासियों ने गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द रास्ते की पुलिया ठीक कराई जाए जिससे आने-जाने का आवागमन सुचारू रूप से चल सके।।

और ग्रामवासियों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें