कालपी (जालौन) कालपी क्षेत्र में इस समय कालपी विधायक के प्रयास के बाद ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों एवं मार्गो के निर्माण हेतु करोड़ों रुपए की लागत से काम हो रहे हैं जिससे कालपी क्षेत्र में विकास की नई पटकथा लिखी जा रही है। इसी क्रम में कदौरा विकासखंड के ग्राम संधि में प्राचीन पतलेश्वर मंदिर के निर्माण एवं सुंदरीकरण हेतु एक करोड रुपए से ज्यादा की धनरासि शासन द्वारा स्वीकृत की गई है।
उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव सर्वेश कुमार सिंह ने एक पत्र के माध्यम से पर्यटन विभाग के महानिदेशक को अवगत कराया है कि विकासखंड कदौरा के संधि ग्राम में प्राचीन पातालेश्वर मंदिर में पर्यटन विकास हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत प्राप्त हो गई है जिसकी स्वीकृत धनराशि एक करोड़ 27 लाख रुपए है इस कार्य योजना हेतु 45 लाख रुपए की धनराशिअवमुक्त कर दी गई है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले क्षेत्र के ऐतिहासिक पातालेश्वर मंदिर के पुनर्निर्माण एवं सुंदरीकरण हेतु कराई जा रहे इस कार्य के लिए क्षेत्रीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।






