कालपी (जालौन) कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रथम बार गृह जालौन आगमन हुआ।इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना।
संगठन के क्षेत्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह बारा का भाजपा नेता दिग्विजय सिंह, हर्षित खन्ना, संजय सिंह परासन, कोमल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, गोविन्द सिंह,नेत्रपाल,शिव प्रसाद आदि कार्यकर्ताओं ने कालपी नगर में कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया। विख्यात धर्मस्थल मां बनखंडी देवी मंदिर में क्षेत्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मत्था टेका। जोल्हूपुर मोड़, काशी खेरा, कदौरा तथा महेवा ब्लॉक के ग्रामों में पहुंच कर किसानों तथा ग्रामीणों से मुलाकात करके संवाद स्थापित किया।कई सैकड़ा साथियों के साथ परासन के देव दर्शन किए तथा किसानो की समस्याये सुनी समाधान का आश्वासन दिया।






