कानपुर देहात महिला अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने 24 वर्षीय अजय कुमार को माल का पुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 1 फ़रवरी को दर्ज FIR 44/2026 से जुड़े नाबालिग दुष्कर्म मामले में हुई—विवेचना के बाद धारा 64(1) BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट लागू की गई। उपनिरीक्षक प्रवीण कृष्ण मिश्र और का० अमित कसाना की टीम ने आरोपी को पकड़ा उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।






