दिनांक 23 मार्च को तहसील सिकंदरा में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन

 

 

कानपुर देहात  दिनांक 23 मार्च 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिकन्दरा में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय सिकन्दरा का निरीक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात अपराह्न 03:30 बजे ग्राम उमरपुर, विकास खण्ड राजपुर, तहसील सिकन्दरा में चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में समस्त स्तरीय एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम उमरपुर में आयोजित चौपाल में अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों का विवरण एवं आवश्यक सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी मौके पर लगाए जाएं, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें