कानपुर देहात — पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर ने जनपद पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। पत्र-व्यवहार रजिस्टर, समयबद्ध निस्तारण, डायरी प्रविष्टि, फाइल मूवमेंट, लंबित पत्र, डिजिटल रिकॉर्ड-रखरखाव जांचा गया। अपराध आँकड़ों की गुणवत्ता, प्रविष्टि, चार्ट-ग्राफ और रिपोर्टिंग की अद्यतन स्थिति देखी गई। अभिलेखागार, स्वच्छता, अनुशासन और परिसर-व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।









