जिला स्तरीय बालक-बालिका प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आगाज़, पहले दिन कुश्ती-बैडमिन्टन में दिखा जोश

 

कानपुर देहात उ०प्र० खेल निदेशालय के आदेशानुसार जिला स्तरीय बालक बालिका वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में दिनांक 16 मार्च, 2026 से 19 मार्च, 2026 तक किया जा रहा है । प्रतियोगिता प्रथम दिन कुश्ती (बालक/यालिका) तथा बैडमिन्टन (बालक/बालिका) की प्रतियोगिता पर आयोजन किया गया। कुश्ती में 50 बालक व 40 बालिका कुल 90 खिलाड़ी तथा बैडमिन्टन में 52 बालक 36 बालिका कुल 92 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार द्वारा खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी द्वारा किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता बालिका वर्ग में 28-30 किलो भार में अल्का प्रथम, सनाया सिंह द्वितीय रही । 30-35 किलो भार में हर्षिता प्रथम, चांदनी द्वितीय रही। 35-40 किलो भार में नैन्सी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय रही । 40-45 किलो भार में सोनाक्षी प्रथम, अनुष्का द्वितीय रही।
कुश्ती प्रतियोगिता बालक वर्ग में 28-30 किलो भार में सौरभ प्रथम, श्रेयाश सिंह रहे । 30-35 किलो भार में अ‌द्भुद प्रथम, कृष्णा द्वितीय रहे। 35-40 किलो भार में तन्मय प्रथम, शिवम द्वितीय रहे। 40-45 किलो भार में शिवम प्रथम, हिमांशू द्वितीय रहे। बैडमिन्टन प्रतियोगिता बालिका सिंगल में तान्या विजेता, समृति उपविजेता रही। महिला डबल्स में जानवी पंच तान्या विजेता अशवनी एंव अर्पिता उपविजेता रही।
वैडमिन्टन प्रतियोगिता बालक अन्डर-13 में आयुष यादय विजेता दिव्यांश उपविजेता रहे। बालक अन्डर-15 में कृष्णा पाण्डेय व आयुष यादव एंव मंयक यादव व दिव्यांश सिंह रहे।
प्रतियोगिता में कुश्ती बालक/बालिका वर्ग में निर्णायकों की मुख्य भूमिका में मनोज कुमार, साजिद कुरैशी, वैभव त्रिपाठी, रंजय यादव, विजय गुप्ता, संजय कुमार मिश्रा, अरुण कुमार कटियार, अंजली यादव, कंचन देवी, भानु प्रताप सिंह अदि तथा वैडमिन्टन बालक/बालिका वर्ग में गणेश श्रीवास्तव, माधव मिश्रा, आस्था, यश बधन आदि व जनपद के अध्यापकगण के साथ-साथ जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये