पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

 

 

कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जनपद में संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना आमजन को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली बिल में राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा पात्र परिवारों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध परीक्षण एवं स्वीकृति सुनिश्चित की जाए, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में बैंकर्स को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा उनका त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक स्तर पर यदि किसी प्रकार की समस्या या बाधा उत्पन्न हो रही है तो उसे तत्काल संबंधित विभाग के संज्ञान में लाकर उसका समाधान कराया जाए, जिससे योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि विद्युत विभाग, बैंक तथा अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें और योजना से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी 15 दिनों के भीतर योजना के अंतर्गत अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट(पीओ नेडा), डीसी नरेगा अशोक कुमार, विद्युत विभाग के एसइ सुमित व्यास, बैंकिंग संस्थानों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें