उरई। अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज ने आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जॉच (FLC) प्रारंभ किए जाने के सम्बन्ध में बताया कि प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व, निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली EVM और VVPAT की जॉच एवं परीक्षण, संबंधित निर्माता कंपनी (BEL) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा, जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाता है। केवल FLC में उत्तीर्ण EVM और VVPAT ही निर्वाचन में उपयोग की जाती है। FLC की विस्तृत प्रक्रिया की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन संबंधी नियमावली (Manual on Electronic Voting Machine) में उल्लिखित है, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है।
आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 में उपयोग की जाने वाली EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जॉच (FLC), भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा दिनांक 17 सितम्बर 2026 (पूर्वान्ह 09:00 बजे से सायं 07:00 बजे प्रतिदिन) से कार्य समाप्ति तक, ई०वी०एम० वी०वी०पैट एफ०एल०सी० हॉल, जिला निर्वाचन कार्यालय, कलैक्ट्रेट कम्पाउण्ड, जालौन स्थान उरई पर किए जाने हेतु निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के मौजूदा निर्देशों के अनुसार EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जॉच (FLC) संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएँ की जा चुकी है।
FLC प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर भी की जाती है।










