उरई। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र धर्मेंद्र कुमार भास्कर ने बताया कि जनपद के समस्त ऐसे अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन व्यक्तियों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट एंव प्रशिक्षण योजनान्तर्गत जनपद जालौन के लियें ट्रेड मटर प्रसंस्करण में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कियें जाने हेतु आवेदन कियें गयें है। उनका प्रशिक्षण हेतु चयन के लियें साक्षात्कार दिनांक 18.09.2026 को कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जालौन स्थान उरई में अपरान्ह 01:00 बजे से आयोजित किया गया है। अतः समस्त आवेदकों को सूचित किया जाता है कि योजनान्तर्गत साक्षात्कार हेतु ससमय उपरोक्त स्थान पर निम्नलिखित दस्तावेजो के साथ उपस्थित होने का कष्ट करें।बैंक पास की छायाप्रति ,आधार कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र (एस०सी०/एस०टी०/ओ०बी०सी वर्ग के लिये) ,आवेदनकर्ता साक्षात्कार के समय इस बात का लिखित शपथ पत्र 10 रू० के स्टाम्प पर प्रस्तुत करेगा कि आवेदक ने विगत 02 वर्षों में भारत तथा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजनान्तर्गत उत्पाद से सम्बन्धित टूलकिट का लाभ नहीं लिया है।










