तहसील डेरापुर अन्तर्गत ग्राम बनीपारा जिनई में अवैध खनन पर बडी कार्यवाही

कानपुर देहात। खान अधिकारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी डेरापुर की जॉच आख्या दिनांक 12.09.2026 द्वारा तहसील डेरापुर अन्तर्गत ग्राम बनीपारा जिनई में गाटा संख्या-404 एवं 405 के दर्ज खातेदारो द्वारा ग्राम सभा के नाम दर्ज गाटा संख्या 404क एवं 405ख में कुल 5129 घनमीटर साधारण मिट्टी के अवैध खनन की पुष्टि की गयी है, जिसके क्रम में सक्षम स्तर से बिना अनुमति प्राप्त किये साधारण मिट्टी का अवैध खनन किये जाने पर सम्बन्धित 20 खातेदारो को नोटिस दिनांक 15.09.2026 जारी किया गया है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध खनन / परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर आगे भी निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। साधारण मिट्टी/उपखनिज का अवैध खनन / परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर सख्त कार्यवाही की जायेगी ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें