कानपुर देहात। श्री क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह भदौरिया एडवोकेट ने की बैठक में सभी ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए यूजीसी संशोधन वापस लेने एससी एसटी कानून को समाप्त कर हर जाति में क्रीमी लेयर को हटाने आर्थिक आधार पर विपन्न लोगों को आरक्षण के दायरे में लाने आदि पर विचार विमर्श के बाद तय हुआ कि 18 सितम्बर शुक्रवार को 11 बजे अकबरपुर नमस्ते चौराहा से माती मुख्यालय तक शान्तिपूर्ण ढंग से अधिकाधिक संख्या मे पदयात्रा केबाद उक्त के सम्बंध में जिलाधिकारी के माध्यम मे राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा जायेगा।इस पदयात्रा का पत्रक अकबरपुर थानाध्यक्ष को भी भेजा जा चुका है। यह जानकरी कोषाध्यक्ष ज्योति राणा एडवोकेट ने दी । बैठक में एडवोकेट अमरजी श्रीवास्तव नरेश मिश्र आलोक सिंह शिवम तिवारी तौहीद आदि रहे।














