कानपुर नगर। पुरानी शिवली रोड स्थित शत्रुघ्न सिंह बालक इण्टर कालेज कल्याणपुर मे विद्यार्थियों से सेहतमंद रहने और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष सवाद सत्र का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पहुंचे डॉक्टर साहिल कटियार इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनका परिचय लिया और स्वास्थ्य रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की कार्यक्रम के दौरान विघालय के प्रधानाचार्य बृज भूषण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे डॉ साहिल कटियार ने प्रधानाचार्य विघालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं व विद्यार्थी की दिनचर्या के बारे मे जानकारी ली इसके पश्चात छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किशोरावस्था और अध्धयन के दौरान शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने शुद्ध पेयजल का सेवन करने और संतुलित पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी साथ ही मौसमी बदलाव के दौरान फैलने वालें संक्रामक रोगो से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार के अस्वस्थ लक्षण दिखने पर बिना लापरवाही किए योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विघालय के शिक्षक गण भी मौजूद रहे छात्रों ने दैनिक जीवन मे स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों को ध्यान पूर्वक समक्षा और चिकित्सक से सीधे प्रश्न पूछकर जिज्ञासाएं शांत की।
संवाददाता
साहिल कटियार
कानपुर देहात














