कानपुर देहात। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा एवं एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) हॉल का निरीक्षण कर वहां की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने एफएलसी कार्य के लिए निर्धारित स्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई तथा तकनीकी संसाधनों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि एफएलसी कार्य सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।














