सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने लिया जायजा

कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलााधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा कार्यक्रम स्थल शुक्ल तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम जनसहभागिता एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता से करें।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को भी प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए तथा संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें