कानपुर देहात में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। संबंधित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध और न्यायपूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।














