रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, बड़ी संख्या में रोज़ेदार हुए शामिल

कानपुर देहात। अकबरपुर कानपुर देहात पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर जनपद के ग्राम कुरवा खुर्द में भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इरशाद अहमद और डॉ. राशिद खान द्वारा कराया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोज़ेदार भाइयों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण  कुमार बबलू राजा तथा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री उपस्थित रहे। सभी ने रोज़ेदार भाइयों के साथ बैठकर इफ्तार किया और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सेकू खान, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ब्रजमोहन फौजी, अमन तिवारी, गंगा यादव सहित कई कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया और एक साथ बैठकर इफ्तार किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रमज़ान का महीना आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं।
अंत में आयोजकों इरशाद अहमद और डॉ. राशिद खान ने सभी अतिथियों और रोज़ेदार भाइयों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें