नई दिल्ली। डॉ हरी बाबू राज्यपाल ओडिशा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों तथा राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ट्पवीटर पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने नई दिल्ली में उनसे भेंट की।
बताया जा रहा है कि इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान ओडिशा राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं से जुड़े विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।











