कालपी (जालौन) कालपी कोतवाली क्षेत्र के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मंगरौल में दो वर्ष पहले बाबूराम दारोगा के पद पर तैनात हुए। शनिवार की रात रोजाना की तरह वह अपने आवास पर चले गए और रविवार की सुबह आवास से निकलकर कुछ दूरी पर लगे नीम के पेड़ से गमछे का फंदा लगा लिया।कालपी के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दारोगा का शव परिसर में फंदे से लटका मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक दारोगा मूल रूप से फतेहपुर जनपद का निवासी था और वर्तमान में कालपी के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात था।
रविवार को साथियों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक दारोगा के मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
साथ ही परिवार को सूचना दे दी गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।












