डेरापुर कानपुर देहात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई दुर्घटना में मारे प्रखर के घर पहुंच कर प्रखर के माता-पिता को ढाढस बधाते हुए ईश्वर से आत्म शांति की कामना कर स्वर्गीय प्रखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि ब्लॉक से लेकर प्रदेश एवं केंद्र स्तर तक कांग्रेस का कार्यकर्ता इस दुखी की घड़ी में जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है वही किसी भी समय हम कांग्रेस जनों की ओर से जो भी मदद के लिए कहा जाएगा हम सब आपके साथ हैं वहीं कांग्रेस के पीसीसी सदस्य महावीर यादव के घर पहुंचकर उनकी माता के मरणोपरांत चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित की और कहा की जैसा मालूम हुआ है कि महावीर का छोटापुत्र लगभग 1 माह से गायब है इसके लिए उन्होंने थाना डेरापुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार से स्थानीय स्तर पर मदद करने और खुद उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर हम भी उच्च अधिकारियों से बात करेंगे और आपका लड़का वापस आएगा क्योंकि आप किसी के दुश्मन नहीं है इस मौके पर कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य मदन मोहन शुक्ला पूर्व अध्यक्ष कानपुर देहात नरेश कटियार सेवादल से राम अवतार दीक्षित सगीर अहमद ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शुक्ला विमल शुक्ला डीपी राठौर आनंद बाबू द्विवेदी मलखान सिंह अजय यादव रमेश यादव राकेश बाजपेई शरीर अहमदव लगभग 200 लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का आत्मा शांति के लिए मौन भी रखा।












