यमुना में डूबा युवक, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

क्राईम रिपोर्टर -अनूप मिश्रा

कुठौंद (जालौन)थाना क्षेत्र के ग्राम पारेन में गुरुवार शाम करीब तीन बजे यमुना नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
ग्राम पारेन निवासी कुलदीप 17 पुत्र राजू दोहरे गांव के ही तीन साथियों के साथ यमुना नदी किनारे कछुआरी में पानी लगाने गया था। पानी लगाने के बाद तीनों युवक नदी में नहाने लगे। इसी दौरान कुलदीप अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
साथ गए युवकों सत्यम 16 शिवम 17और 17 शीलू ने बताया कि नहाते समय अचानक कुलदीप पानी में लापता हो गया। उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह हाथ नहीं आ सका। इसके बाद साथ गए दोस्तों ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अजय पाठक चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यमुना नदी का बहाव तेज है, जिससे तलाश अभियान में दिक्कत आ रही है। गोताखोर लगातार युवक की खोज में जुटे हुए हैं।
युवक का कोई पता नहीं चल सका था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें