कानपुर देहात थाना राजपुर पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में शिकायतकर्ता के खाते में 40,000 रुपये वापस कराए हैं।
शिकायतकर्ता श्री प्रेम कुमार के साथ साइबर ठग ने विद्युत विभाग का अधिकारी बनकर बिजली बिल के मामले को निपटाने के लिए 40,000 रुपये फ्राड खाते में डलवा लिए थे। शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। थाना राजपुर पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने जांच और कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में 40,000 रुपये वापस कराए। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या (लिंक उपलब्ध नहीं है) पर शिकायत दर्ज करें।











