कानपुर देहात जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि खेलो इण्डिया “एक जिला एक खेल” योजना के अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में एथलेटिक्स खेल का संचालन विजय कुमार गुप्ता (एथलेटिक्स प्रशिक्षक) द्वारा किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 30 खिलाड़ी पंजीकृत है। पंजीकृत खिलाड़ियों को इस योजना के अन्तर्गत प्लेइंग किट इत्यादि क्रीड़ाधिकारी के द्वारा वितरित किया गया।











