कानपुर देहात थाना अकबरपुर पुलिस ने गांजा तस्करी में 2 अभियुक्त और 1 अभियुक्ता को 37.04 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम लवकुश चौहान, बादल सिंह और सुधा हैं।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बारा जोड के पास बने बस स्टैण्ड पर छापेमारी की गई, जहां से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 37 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 18,70,000 रुपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।











