कानपुर देहात थाना शिवली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम रज्जाक, गोलू उर्फ साहिल और भोलू उर्फ ताहिर मोहम्मद हैं।
पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को वादी श्री वीरेन्द्र कुमार ने अभियुक्तों के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रकरण के सम्बंध में पूर्व में शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 3 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार माती कानपुर देहात भेजा गया था, जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा मुकदमा उपरोक्त में तलब किया गया है।











