पुखरायां कानपुर देहात- समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने अपने पैतृक ग्राम कोरवा खुर्द में आयोजित भव्य श्रीराम कथा में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।।
इस अवसर पर उन्होंने कथा व्यास परमपूज्य श्री मधुर दीक्षित महाराज को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान राघव अग्निहोत्री ने कहा कि श्रीराम कथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की अमूल्य धरोहर है, जो समाज में नैतिक मूल्यों और सद्भावना को सुदृढ़ करती है।
कथा व्यास श्री मधुर दीक्षित महाराज ने अपने प्रवचन में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और त्याग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक अनिल अग्निहोत्री,सुधीर अग्निहोत्री,पंकज अग्निहोत्री,दीपक अग्निहोत्री,सीपक अग्निहोत्री,गोले अग्निहोत्री सैकड़ों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।।।








