आयुष्मान आरोग्य सेन्टर में काफी समय से लटका ताला

 

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा पाल रहती नदारद मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज

कुठौंद जालौन। विकास खण्ड कुठौंद के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोमई मुस्तकिल में बने आयुष्मान आरोग्य सेन्टर का समय से नहीं किया जा रहा संचालन जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा पाल की बहुत लचरता नजर आ रही है। बीमार लोग सेन्टर के चक्कर लगा रहे हैं। आज सुबह लगभग 11बजे जब मौके पर मरीज आरोग्य सेन्टर के खुलने का इंतजार कर रहा था तभी मीडिया कर्मी वहां से निकल रहे थे।तब शम्भू खान निवासी रोमई मुस्तकिल ने बताया कि हमारी पत्नी तथा नातिन को कई‌ दिनों से बुखार से ग्रसित हैं। लेकिन डाक्टर साहब की मौजूदगी न होने के बजह से किसी भी बीमार व्यक्ति का इलाज संभव है। आरोग्य सेन्टर में काफी समय से ताला लगा हुआ है। सरकार द्बारा नारा दिया जाता है कि आयुष्मान आपके द्बार लेकिन स्वास्थ्य के जिम्मेदार लोगों के द्वारा सरकार को धता दे रहे हैं। शासन व प्रशासन को ऐसे जिम्मेदारानों के ऊपर नकेल कसने का कार्य करने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
जिससे गांव तथा क्षेत्र के बीमार व्यक्तियों को इलाज की सक्रियता मिल सके। ऐसे निष्क्रियता रखने वाली कर्मचारियों को हिदायत दी जाए कि समय से बीमार लोगों का इलाज किया जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें