पुलवामा में शहीद श्याम बाबू के स्मारक स्थल पर मनाई गई पुण्यतिथि

डेरापुर (कानपुर देहात)  14 फरवरी पुलवामा हमले की सातवीं पुण्यतिथि पर रैंगवा गांव निवासी शहीद श्याम बाबू के स्मारक स्थल पर शहीद के परिजनों की ओर से शहीद मेला,शांति पाठ हवन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगों के साथ सीआरपीएफ लखनऊ कार्यालय बिजनौर से आये आईजी अनिल कुमार ने शहीद श्याम बाबू की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान वही शहीद के पिता व माता को फूल माला व साल पहनाकर उनका स्वागत किया। और अपने शब्दों में कहते हुए बताया किसी भी प्रकार की समस्या होती है परिवार तो सेना का परिवार आपके साथ खड़ा हुआ है।जहां उनकी याद में मां पिता जी बिलख पड़े। 7 वर्ष पहले 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ 115 बटालियन में तैनात डेरापुर रैंगवा निवासी श्यामबाबू अपने साथियों संग आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उनका शव जब घर आया था तो गांव ही नहीं पूरा जिला उनकी याद में उमड़ पड़ा था। हर तरफ केवल आंसुओं का सैलाब तो दिल में देशभक्ति का च्वार उमड़ पड़ा था। हर हाथ में तिरंगा और शहीद श्यामबाबू अमर रहे की गूंज थी। शनिवार को फिर से यहां लोग एकत्र होकर शहीद श्यामबाबू को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। वहीं नोनारी स्थित एस०एस० मेमोरियल स्कूल के बज्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर उनकी याद तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें शहीद श्याम बाबू अमर रहें के नारे भी लगाए। इस दौरान शहीद के पिता रामप्रसाद, मां कैलाशी का कहना है कि उनके बेटे ने अपनी जान देकर देश की हिफाजत की और परिवार का नाम रोशन किया है इसका उन्हें गर्व है। आज भी बेटे की याद आती है, लेकिन उसकी शहादत से बढ़कर कुछ नहीं है। वहीं शहीद की पत्नी रूबी व आयुष व आरुषि संग शनिवार को गांव पहुंच गई थी। रूबी कहती हैं कि उनके पति का सम्मान लोग दिल से करते हैं। यही उनके लिए सबसे गर्व की बात है। इस दौरान शहीद श्याम बाबू की सातवीं पुण्यतिथि पिता राम प्रसाद,मां कैलाशी देवी, पत्नी रूबी कमल, बेटा आयुष, बेटी आरुषि, भाई कमलेश कुमार, जगवेंद्र सिंह, सन्तोष, उमाशंकर कमल, ललित राज आदि ने पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।जहां पर मौजूद रहे रिटायर्ड सेना के जवान ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें