करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

कानपुर देहात  रनियां थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान हरदोई जिले के 45 वर्षीय मिथलेश मिश्रा के रूप में हुई है।वह रनियां कस्बे में एक किराए की दुकान में रह रहा था तथा पिछले 4 महीनों से एक कबाड़ की दुकान में मजदूरी करता था।शुक्रवार रात वह पंकज मिश्रा की कबाड़ की दुकान में काम कर रहा था तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया परन्तु उपचार के दौरान मिथलेश ने दम तोड़ दिया।मिथलेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि वे हरदोई जिले के रहने वाले हैं और रनियां में किराए पर रहते हैं।
मृतक मिथलेश सरवनखेड़ा रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में काम करता था।थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें