पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को 3 साल की सजा

 

कानपुर देहात  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मूसानगर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त शमीम पुत्र सफी मोहम्मद निवासी ग्राम कोरो थाना घाटमपुर  को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभियुक्त शमीम उपरोक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर माननीय न्यायालय एडीजे-प्रथम, कानपुर देहात द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 3 वर्ष का कारावास की सजा व ₹ 500/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।  पुलिस की त्वरित कार्यवाही के तहत विवेचक द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए वादी व गवाहान द्वारा वास्तविक तथ्यों के आधार पर व गवाही देने के आधार पर साक्ष्य संकलन कर विवेचना निस्तारित कर मुकदमे में अभियुक्त शमीम उपरोक्त के विरुद्ध दिनांक 04.04.2023 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया था। माननीय न्यायालय में पेश किये गये साक्ष्यों व गवाहों के बयानों के आधार पर एवं अभियुक्त शमीम उपरोक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर अभियुक्त शमीम उपरोक्त को दोषी ठहराया गया। अपराधियों को सजा दिलाये जाने हेतु ऑपरेशन कन्विक्शन चलाया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें