कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रूरा पुलिस ने मु0अ0सं0-77/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त विपिन पुत्र देशराज निवासी नौरंगाबाद थाना रूरा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। इसके अलावा, जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने 7 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार कार्रवाई की है, जिसमें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया है।








